हर हर महादेव के नारों के साथ कांवर यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
Updated:
विज्ञापन
कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन की तीसरी सोमवारी पर देवरी में भव्य कांवर यात्रा का आयोजन। श्रद्धालुओं ने तेलंगा नदी से जल भरकर लकड़गढ़ा महादेव और बाबा जागनाथ धाम में किया जलाभिषेक।
विज्ञापन
देवरी (गिरिडीह) सावन माह के तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर देवरी प्रखंड में सोमवार को कांवर यात्रा का आयोजन किया गया.पचीस किलोमीटर लंबी इस कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु झारखंड बिहार के मध्य सीमा गुनियाथर स्थित तेलंगा नदी से जलभर कर जिरानाथ महादेव में पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर से पैदल चल कर चतरो स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर जलार्पण किया गया. लकड़गढ़ा के बाद देवपहाड़ी शिव मठ स्थित बाबा जागनाथ धाम में जलार्पण किया जा रहा है.
विज्ञापन

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन