बगोदर में हाथियों का उत्पात, होटल का गेट-खिड़की तोड़ी; मकई समेत कई फसलें रौंदी

Updated:
विज्ञापन

हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर के अटका इलाके में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। होटल के दरवाजे तोड़े और किसानों की तैयार मकई व अन्य फसलें रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन

बगोदर वन क्षेत्र इलाके में एक बार फिर हाथियों ने दस्तक दे दी है. इस बार हाथियों ने पश्चिमी जोन इलाके में उत्पात मचाया है. हाथियों के झुंड नेअटका में जीटी रोड लक्षीबागी के समीप रमेश मेहता के होटल में उत्पात किया. होटल का गेट क्षतिग्रस्त करते हुए कई सामान को बिखरे दिया है. खिड़की और दरवाजा को तोड़ दिया है.

विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने मकई समेत कई फसलों को रौंदा

मेहनत पर पानी फिरा इसके अलावा कई किसानों के खेतों में लगी मकई, गन्ना, मिर्ची, खीरा की फसलों को भी चट कर गया. लक्ष्मण प्रसाद, लालू मेहता, सुभाष मेहता की मकई की तैयार फसलें रौंद डाली हैं. विभाग को हाथियों के उत्पात की सूचना दे दी गयी है. बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड अलसुबह 4:00 बजे अटका इलाके में घरों और होटल को क्षति पहुंचायी है. साथ ही साथ खेतों में लगी मकई की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. विदित हो कि हजारीबाग वन क्षेत्र इलाके से झुंड से भटके हाथी अटका इलाके पहुंचे हुए हैं. झुंड अभी भी इसी इलाके में डेरा जमाये हुए हैं. इधर, हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान का जायजा लेने भाजपा नेता धनंजय सिंह पहुंचे और विभाग से क्षतिपूर्ति के मुआवजा की मांग की है.

हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों द्वारा किये गए नुकसान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola