तीसरी सोमवारी पर दुखहरण नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने किया जलाभिषेक
मंदिर में पूजा करती महिलाएं
सावन की तीसरी सोमवारी पर गिरिडीह के दुखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
गिरिडीह के सदर प्रखंड अंतर्गत उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर में सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था.
आपके शहर में
श्रद्धालुओं ने उसरी नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचकर बाबा दुखहरण नाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र, फूल, दूध आदि अर्पित किए.
इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्था की गई थी. सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही. लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए