झमाझम बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस, धान की फसल को मिली संजीवनी
Updated:
विज्ञापन
खेत में जमा पानी
गिरिडीह के देवरी प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से धान की सूखती फसल को नई संजीवनी मिली है। किसान अब धान की रोपाई के काम में तेजी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
देवरी प्रखंड इलाके में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश से कृषकों ने राहत की सांस ली है. कृषक राजकुमार वर्मा, आनंद सिंह, कपिलदेव राय, उमेश सिंह, अनूप वर्मा, दिनेश यादव आदि कृषकों ने बताया कि बारिश के अभाव में इस वर्ष देवरी प्रखंड में दस फीसदी से भी कम सिंचित भूमि पर धान की रोपाई हो पायी.
लगातार बारिश के अभाव में कुछ किसानों ने पटवन कर धान की रोपाई की थी. उन खेतों में पानी पहुंचाकर रोपाई की गयी. बारिश के अभाव में फसल सूखने लगी थी. अब इस झमाझम बारिश से धान की फसल में जान आ गयी है. कई किसान धान की रोपाई कार्य में जुट गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









