केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर हमला
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी को ‘दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार’ बताते हुए कहा कि वह लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं.
सदन को बार-बार बाधित करना उचित नहीं
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कभी राहुल गांधी माइक बंद किये जाने की बात कहते हैं तो कभी किसी अन्य मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा होता है. विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन सदन को बार-बार बाधित करना उचित नहीं है.
सरकार गंभीरता से पहल करे
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि रांची में छात्र बारिश और धूप की परवाह किये बिना आंदोलन कर रहे हैं और कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं. छात्रों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए.
अगर राज्य सरकार से छात्रों की समस्याएं और आंदोलन नहीं संभल रहा है तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










