सेहत बनाने आते हैं झंडा मैदान, झेल रहे प्रदूषण की मार, प्रशासन पैसे कमाने में मस्त

प्रभात खबर आपके द्वार में झंडा मैदान की अव्यवस्था से नाराज दिखे लोग. फोटो : प्रभात खबर
Prabhat Khabar Aapke Dwar in Giridih: गिरिडीह का झंडा मैदान मेला मैदान में तब्दील हो गया है. प्राय: मेला लगता है. मेला के कारण भीड़ लगती है और कचरा का अंबार लगा रहता है. सफाई व्यवस्था चौपट है. बदबू फैल रही है. इससे लोग परेशान हैं. झंडा मैदान में मॉर्निंग वाक करने बड़ी संख्या में लोग आते हैं. सेहत बनाने झंडा मैदान आने वाले लोग प्रदूषण की चपेट में हैं. लोगों का कहना है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बदबू झेलते हुए वे मैदान के चक्कर लगाते हैं.
Prabhat Khabar Aapke Dwar in Giridih: गिरिडीह का झंडा मैदान इन दिनों मेला मैदान में तब्दील हो गया है. इस मैदान में प्राय: मेला लगता है. एक मेला उठने के बाद दूसरा मेला लग जाता है. मेला के कारण भीड़ लगती है और जहां-तहां कचरा का अंबार लगा रहता है. सफाई व्यवस्था चौपट रहने के कारण झंडा मैदान के कई हिस्सों में गंदगी फैली रहती है जिससे बदबू फैल रही है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अहम बात यह है कि झंडा मैदान में मॉर्निंग वाक करने काफी संख्या में यहां पर पहुंचते हैं. ऐसे में सेहत बनाने झंडा मैदान आने वाले लोग प्रदूषण की चपेट में हैं. लोगों का कहना है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बदबू झेलते हुए वे लोग झंडा मैदान में घूमते हैं.

मेले की वजह से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस हो रही प्रभावित
खिलाड़ियों का कहना है कि झंडा मैदान में वे लोग क्रिकेट व फुटबॉल खेलने पहुंचते थे, लेकिन मेला के कारण उनकी प्रैक्टिस प्रभावित हो रहा है. झंडा मैदान में शहरी क्षेत्र के बीचों बीच और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर है. इसलिए यहां पुरुषों के अलावा महिलाएं भी मॉर्निंग वॉक करने आती हैं. इधर, गंदगी व मेला के कारण मैदान का सिमटता दायरा परेशानी का सबब बना हुआ है. इस संबंध में लोगों ने जिला प्रशासन से मैदान की सफाई कराने और खिलाड़ियों की सुविधा के अनुकूल कदम उठाने की मांग की है.
क्या कहते हैं मॉर्निंग वॉकर

इस मैदान में हम क्रिकेट व फुटबॉल खेलने आते थे. लेकिन कुछ वर्षों से मॉर्निंग वॉक के लिए आ रहे हैं, यह शहर का हृदयस्थली है. जिला प्रशासन व नगर प्रशासक से इसे मैदान ही रहने देय इसकी साफ सफाई भी करवायी जाये. मेला लगने का आदेश नहीं देना चाहिए, क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने वालो को परेशानी होती है.
अनिल राम, मॉर्निंग वॉकर
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झंडा मैदान गिरिडीह का ऐतिहासिक मैदान है जो शहर के बीचोंबीच है. जिला प्रशासन व नगर प्रशासक से मांग करते हैं कि मैदान की साफ सफाई हो. मेला लगाने वाले गंदगी फैला देते हैं. इस मैदान में मॉर्निंग वॉक के साथ-साथ बच्चे व बड़े क्रिकेट व फुटबॉल भी खेलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. गंदगी रहने से लोगो की परेशानी बढ़ जाती है.
अशफाक हुसैन, मॉर्निंग वॉकर


गिरिडीह झंडा मैदान की स्थिति काफी खराब हो गयी है. यहां पर लगातार मेला का आयोजन होता है. इससे खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा जो लोग मॉर्निंग वॉक के लिए यहां पहुंचते हैं उन्हें भी परेशानी हो रही है. जिला प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
राजेंद्र प्रसाद वर्मा, मॉर्निंग वॉकर
झंडा मैदान में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. साफ सफाई नहीं होने की वजह से गंदगी से बदबू फैलती है. सुबह के वक्त यहां पर कई लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए पहुंचते हैं, उन्हें बदबू का सामना करना पड़ता है. ऐसे में स्वास्थ्य पर भी खास असर पड़ रहा है. निगम को सफाई नियमित रूप से करना चाहिए.
सुनील टारको, मॉर्निंग वॉकर


शहरी क्षेत्र के कई लोग झंडा मैदान में मॉर्निंग वॉक करने के लिए आते हैं. इसमें पुरुष-महिला और बच्चे शामिल रहते, लेकिन झंडा मैदान की सूरत बदल गयी. एक तो मेला का आयोजन से मैदान सकरा हो जाता है. वही, गंदगी से लोगों को परेशानी होती है. जिला प्रशासन को गंभीरता से इस बारे में सोचने की जरूरत है.
रोहित श्रीवास्तव, मॉर्निंग वॉकर
सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए लोग झंडा मैदान में मॉर्निंग वॉक और कसरत करने के लिए पहुंचते हैं. कई बच्चे फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के लिए यहां आते हैं. यह मैदान काफी सुरक्षित है लेकिन वर्तमान में अव्यवस्था के कारण सबको दिक्कतों परेशानी हो रही है. गंदगी से परेशान है. नगर निगम को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है.
हबलू गुप्ता, मॉर्निंग वॉकर

इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव
Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी
झारखंड के जंगल में होती थी ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग, 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
ठेकेदार के बेटे की हत्या से भड़का गुस्सा, डुमरी-फुसरो रोड जाम, थाना में तोड़फोड़
जगन्नाथपुर में आम चुन रहे थे बच्चे, आंधी-तूफान के साथ हुआ वज्रपात और बुझ गया घर का चिराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




