Giridih News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Jul 2025 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 13 वर्षीया नाबालिग को भगा कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरानी मुहल्ला बुढ़ियाखाद निवासी मोहम्मद दाऊद का 21 वर्षीय पुत्र कलाम अंसारी के रूप में हुई है. मामले को लेकर नाबालिग की मां ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी. आवेदन में उन्होंने बताया है कि 18 जुलाई को आरोपी युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और अपने घर में रखा हुआ था. जब वह अपने पति के साथ अपनी पुत्री को ढूंढने के लिए निकली तो पता चला कि आरोपी उनकी बेटी को अपने घर में रखे हुए है. उन्होंने आरोप लगाया की युवक उनकी बेटी को वापस ले जाने के लिए नहीं दे रहा था. इसके बाद मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी गयी. सीडब्ल्यूसी की पहल पर उन्हें उनकी बेटी को सौंप दिया गया. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola