Giridih News :पुलिस ने अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को किया जब्त

Giridih News :पीरटांड़ में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ने अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है.
पीरटांड़ में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ने अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है. एक ट्रैक्टर पीरटांड़ थाना तथा छह ट्रैक्टर को मधुबन थाना में रखा गया है. बताया गया कि चिलगा की मुखिया के पति संजय मरांडी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बताया जाता है कि करंदो मोड़ के पास मंगलवार रात एक ट्रैक्टर चालक व मुखिया के पति के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद संजय मरांडी ने आसपास के लोगों को बुलाया तो ट्रैक्टर चालक भाग गया. इस बीच स्थानीय लोगों ने उसी रास्ते से गुजर रहे बालू लदे अन्य ट्रैक्टर को रोक दिया और पीरटांड़ पुलिस व अंचल अधिकारी को सूचना दी. रात में पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार व सीओ गिरिजानंद किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे और सात ट्रैक्टरों को जब्त किया. सीओ ने बताया कि फिलहाल सातों ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




