Giridih News : हार्डकोर नक्सली के परिजनों से मिले पुलिस के अधिकारी
Updated at : 18 Mar 2026 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से परिजनों को कराया अवगत
विज्ञापन
Giridih News : प्रतिनिधि, पीरटांड़. एक करोड़ रु के इनामी हार्डकोर नक्सली मिसिर बेसरा को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने की दिशा में पुलिस ने पहल तेज कर दी है. मौके पर मंगलवार को एएसपी सुरजीत कुमार एवं एसडीपीओ सुमित प्रसाद खुखरा थानांतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंदनाडीह स्थित उसके घर पहुंचे. अधिकारियों ने मिसिर बेसरा के परिजनों से मुलाकात कर आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास को लेकर झारखंड सरकार की नीति की सविस्तार जानकारी दी.
मुख्यधारा में वापसी को ले सरकार करती है सहयोग :
दौरा के क्रम में उन्होंने बताया कि सरकार की नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों को न केवल कानूनी सहूलियतें मिलती हैं, बल्कि उनके पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी के लिए आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग भी प्रदान किया जाता है. लंबे समय तक चली इस बैठक में अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया कि वे मिसिर बेसरा तक किसी भी माध्य से संदेश पहुंचाएं और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करें. पुलिस का मानना है कि परिवार के माध्यम से संवाद स्थापित कर उसे हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए राजी किया जा सकता है.परिजन को दिया गया आश्वासन :
बैठक के बाद परिजनों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे हरसंभव प्रयास कर मिसिर बेसरा से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे और उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाने का प्रयास करेंगे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास को गति देने के लिए नक्सल गतिविधियों पर रोक जरूरी है, और इसके लिए आत्मसमर्पण नीति एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकती है. मौके पर इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




