Giridih News : हिंदू नववर्ष एकजुटता के साथ मनाएं : तोगड़िया
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:45 AM
Giridih News : हिंदू नववर्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन
Giridih News : गिरिडीह. हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को शहर के गांधी चौक स्थित मोदी धर्मशाला में कार्यकर्ता सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग मौजूद थे. हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गयी थीं. कार्यक्रम के दौरान जयकारों और नारों से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा. सभा को संबोधित करते हुए डॉ प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू नववर्ष को भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बताया. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर घर से हिंदू युवक राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़कर समाज को मजबूत करें. उन्होंने यह भी कहा कि अखाड़ों की शुरुआत की जा रही है और हर हिंदू को अपने नजदीकी मंदिरों से जुड़ना चाहिए. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से हनुमान चालीसा केंद्र भी चलाये जा रहे हैं. इस दौरान डॉ तोगड़िया ने कहा कि झारखंड में रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का जवाब इस बार हिंदू समाज खुद देगा. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसके अलावा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर भी डॉ. तोगड़िया ने टिप्पणी की, जिसे लेकर कार्यक्रम के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. सम्मेलन में ये लोग हुए शामिल : कार्यक्रम में पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेंद्र राजपूत, प्रान्त महामंत्री दिलीप वैद्य, प्रांत उपाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, कमल गिरि, सोनू सिंह, लालू यादव, उज्ज्वल सिंह, मिथुन चन्द्रवंशी, जिला मंत्री शुभम झा, जिला मंत्री कुंदन केशरी, मजदूर परिषद के जिला अध्यक्ष अजय देव, जिला मंत्री राजेंद्र रवानी, हिंदू हेल्पलाइन के राम बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री बसंत सिंह, ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, पंकज कंधवे, सुरेश रजक, महिला परिषद की पूनम सिन्हा, महिला परिषद की जिला मंत्री शिवानी कुमारी, रीता सिंह, शिवानी शर्मा, रश्मि गुप्ता, स्वीटी, पायल, छोटी, रश्मि, सिया, मुस्कान मिश्रा, काजल, छोटी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










