Giridih News : प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ मामूली विवाद

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:40 AM

विज्ञापन

Giridih News : पुलिस ने मामले को सलटाया

विज्ञापन

Giridih News : बेंगाबाद. मानजोरी में आयोजित नौ दिवसीय यज्ञ की मंगलवार को पूर्णाहुति हो गई. पूर्णाहुति के बाद गाजे बाजे के साथ ग्रामीण महिला-पुरुष प्रतिमा विसर्जन के लिए खंडोली डैम जा रहे थे. इस बीच चमगडा गांव के समीप गाना बजाने को लेकर मामूली विवाद हो गया. विवाद को गहराता देख यज्ञ समिति के सदस्यों ने धैर्य का परिचय देते हुए सलटाने का प्रयास किया. साथ ही बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सदलबल चमगडा पहुंच गये. पुलिस अधिकारी और जवानों ने मोर्चा संभालते हुए विवाद को सलटाने में सफलता पाई. यज्ञ समिति के सदस्यों और पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से मामले को सलटा लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों को सुरक्षित करते हुए खंडोली डैम पहुंचाया गया जहां विधि विधान के साथ यज्ञ के विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन कराया गया.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola