Giridih News: डकैती का उद्भेदन करने को ले पुलिस कर रही छापेमारी
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Mar 2025 11:46 PM
Giridih News: जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर मोड़ के पास किराना व्यवसायी मनोज साव के मकान व दुकान में सात मार्च को लूटपाट की घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अंतरराज्यीय गिरोह शामिल था.
छापेमारी में पुलिस को बाइक बरामद करने में सफलता मिली है. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि अभी छापेमारी अभियान जारी है, अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी. मालूम रहे कि मनोज साव पर एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीबीआर को कब्जे में लेकर हमला कर जख्मी कर दिया था. इसमें उनकी पत्नी व पुत्र को कब्जे में लेकर व सभी कमराें की तलाशी ली. दुकान में रखे नकद के अलावा सात-आठ के जेवरात लूट कर चले गये गये थे. दो मोबाइल नष्ट कर दिये थे. एक मोबाइल अपराधी लेकर चले गये. पुलिस को मोबाइल क्षतिग्रस्त स्थिति में आवासीय विद्यालय प्रतापपुर के निकट मिला था. इसके लोकेशन के आधार पर अपराधी तक जमुआ पुलिस पहुंचने के प्रयास में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










