Giridih News: अपहरण, लूट व हत्या के आरोपी टेको मांझी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: अपहरण, लूट व हत्या के आरोपी टेको मांझी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih News: तिसरी थाना की पुलिस ने सोमवार को अपहरण, लूट और हत्या जैसे संगीन मामलों में आरोपी कुख्यात टेको मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

टेको मांझी बिहार के जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सुनीलटांड़ गांव का निवासी है. तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि टेको मांझी तिसरी थाना में अपहरण कांड में नामजद अभियुक्त है. इसके अलावा उसके खिलाफ जमुई जिला के कई थानों में भी हत्या, डकैती, लूट जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज है.

2005 में फिरौती के लिए तिसरी के युवक का किया था अपहरण

बता दें कि 2005 में तिसरी के युवक धीरेंद्र सिंह का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था. अपहरण करने वाले तिसरी थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से पूर्व सुनसान रास्ते से धीरेंद्र सिंह का अपहरण कर बिहार के बटिया जंगल ले गये थे. घने जंगल का फायदा उठा कर अपहर्ता हमेशा ठिकाना बदलते रहे.

धीरेंद्र को छुड़ाने में नाकाम रही पुलिस, फिरौती लेकर ही रिहा किया था

धीरेंद्र को अपराधियों के चंगुल से छु़ड़ाने और बरामद करने में पुलिस नाकाम साबित हुई, बाद में फिरौती लेकर अपहरण करने वालों फिरौती लेकर ही धीरेंद्र सिंह को छोड़ा. मामले में तिसरी पुलिस आरोपी भीम मोदी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन टेको मांझी पिछले 20 सालों से पुलिस की नजर से फरार चल रहा था.

इश्तेहार चिपकाने गयी पुलिस ने टेको मांझी को धर दबोचा

सोमवार को कोर्ट के आदेश पर तिसरी के थाना प्रभारी के नेतृत्व में तिसरी पुलिस टेको मांझी के चरकापत्थर के सुनीलटांड़ स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाने गयी थी. इस दौरान आरोपी वहां मौजूद था. पुलिस को देखकर वह भागना चाहा, लेकिन वह भागता इसके पहले ही तिसरी पुलिस ने टेको मांझी को धर दबोचा. इसके बाद उसे तिसरी थाना लाया गया. यहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola