Giridih News :विकास कार्यों को ले झामुमो के प्रति है जनता का रुझान : सुदिव्य

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :विकास कार्यों को ले झामुमो के प्रति है जनता का रुझान : सुदिव्य

Giridih News :गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों से भेंट कर झामुमो के पक्ष में वोट करने की अपील की.

विज्ञापन

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों से भेंट कर झामुमो के पक्ष में वोट करने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सोनू ने कहा कि राज्य स्तर पर हेमंत सोरेन के लिए व गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके पक्ष में जनता का रूझान है. उन्होंने कहा कि मैंने काफी गंभीरता से गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा. लोग इसकी सराहना कर रहे हैं. निश्चित रूप से परिणाम झामुमो के पक्ष में होगा. उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई योजनाओं को धरातल पर उतारी गयी है. इस चुनाव में जनता को पुन: आशीर्वाद मिला तो विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेंगे. कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग व समाज के लिए विकास का कार्य किया गया है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, शोभा यादव, अशोक राम, आनंद मिश्रा, यश सिन्हा, गोपाल शर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola