ePaper

Giridih News : पार्टी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने आभार यात्रा के दौरान कही ये बात

Updated at : 20 Jun 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : पार्टी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने आभार यात्रा के दौरान कही ये बात

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद गिरिडीह में आभार यात्रा निकाला. इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता में गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

गिरिडीह, सूरज सिन्हा : गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत की खुशी में गुरूवार की शाम को एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में आभार यात्रा निकाली. इस मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित भाजपा-आजसू के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि आजसू ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.

चंद्रप्रकाश चौधरी नहीं थे मौजूद

इस यात्रा में गिरिडीह सांसद मौजूद नहीं थे. आभार यात्रा सर्कस मैदान से निकाली गयी जो कि महिला कॉलेज रोड, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची. इस दौरान उपस्थित एनडीए नेता जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे. साथ ही नारेबाजी की जा रही थी. गाजे-बाजे के साथ आभार यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान श्री महतो द्वारा जनता का अभिवादन किया जा रहा था.

आजसू ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी : सुदेश महतो

एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी की लगातार दूसरी जीत पर गुरुवार को डुमरी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकाला. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. आभार यात्रा बेरमो मोड़ के समीप से निकलकर डुमरी मोड़ तक पहुंचा. इस मौके पर आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने पत्रकारों बातचीत करते हुए कहा कि डुमरी की जनता सहित गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं को हम आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. हम उन मतदाताओं का भी आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस भीषण गर्मी में घरों से निकलकर पार्टी प्रत्याशी की जीत में योगदान दिया. इस जीत से यहां के लोगों की जो आकांक्षाएं जुड़ी हुई है उसे पार्टी निश्चित रूप से पूरा करेगी.

Also Read : CM चंपाई सोरेन की ताबड़तोड़ बैठक, कहा – किसानों की कर्ज माफी के लिए बैंकों से करेंगे बात

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola