Giridih News :सड़क दुर्घटना में एक घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के चितरडीह में सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के चितरडीह में सोमवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान जमुआ निवासी 31 वर्षीय मिथुन दास के रूप में की गई. जानकारी के अनुसार मिथुन दास अपने घर से गिरिडीह बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था. इसी दौरान गिरिडीह की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल ने गलत दिशा में चलकर मिथुन की बाइक से सीधी टकरा गयी. टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मिथुन दास सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola