सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चतरो-गावां मुख्य सड़क पर नायकडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में बेहराडीह गांव निवासी रामप्रसाद राम (65 वर्ष) घायल हो गया.
विज्ञापन
देवरी.
चतरो-गावां मुख्य सड़क पर नायकडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में बेहराडीह गांव निवासी रामप्रसाद राम (65 वर्ष) घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. रामप्रसाद देवरी स्थित बैंक से वापस घर जा रहा था. नायकडीह में टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के क्रम में एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.वाहन की चपेट में आकर मवेशी की मौत
बगोदर.
बगोदर थाना क्षेत्र के पुराना जीटी रोड कांदूटोला के समीप एक वाहन की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. वाहन औरा की ओर से बगोदर आ रहा था. मवेशी को ध��्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बगोदर के पुराना जीटी रोड बगोदरडीह से लेकर माहुरी तक सड़कों पर पशुपालक पशुओं को सड़कों पर विचरण करने के लिए छोड़ देते हैं. इसके कारण प्राय: दुर्घटना होती है. मई माह में पशुओं के कारण दो सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान 28 मई को मौत हो गयी है. मृतक सरिया थाना क्षेत्र के कुसमाडीह का मुकेश मंडल था, जो बाइक से जा रहा था. खंभरा रोड में मवेशी दौड़ जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










