Giridih News :अधिकारियों ने लिया पुल का जायजा, जल्द ही सड़क बनने की जगी उम्मीद

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 May 2026 10:51 PM

विज्ञापन

सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क को माखमरगो मोड़ से माखमरगो गांव होते हुए ढाब, चितनखारी, गरायडीह, जुठहाआम मोड़, कोडरमा-कोवाड़ मुख्य पथ को जोड़ने वाले रोड पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से माखमरगो नदी में बनाये गये पुल से संबंधित खबर गुरुवार को प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी रेस हो गये हैं.

विज्ञापन

इंपैक्ट

खबर प्रकाशित होने के बाद पुल व सड़क का निरीक्षण करने प्रमुख रामू बैठा, बीडीओ फनिश्वर रजवार व सीओ संदीप मधेसिया पुल के पास पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों व सड़क व पुल के बीच की जमीन के मालिक असगर अंसारी से जानकारी ली.

पुल बनने के बाद संवेदक मुआवजा देने से मुकर गया

सीओ ने कहा कि संवेदक जयप्रकाश सिंह ने मुआवजा के रूप में तीन लाख रुपये असगर अंसारी को देने की बात कही थी. जब पुल बन गया, तो वह राशि देने से मुकर गये. कहा कि इस मामले में कार्यपालक अभियंता संतोष से बात हुई है. उन्होंने स्थल निरीक्षण कर जल्द ही सड़क का निर्माण करवा आवागमन शुरू कराने की बात कही है.

रैयत ने काट दिया है ट्रेंच आवागमन बाधित

बता दें कि पुल के बनने आठ वर्ष हो गये हैं, लेकिन लगभग 70 फीट रैयती जमीन असगर अंसारी के पड़ने से पुल बेकार पड़ी हुई है. रैयत अपनी जमीन पर ट्रेंच काट दिया है. इसके कारण दो पहिया चालक वाहन लेकर किसी तरह पार हो जाते हैं, लेकिन अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है. साथ ही रखरखाव के अभाव में पुल भी कमजोर हो रहा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola