इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में नुक्कड़ सभा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 11:59 PM

विज्ञापन

कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ मंजू कुमारी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जमुआ. कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ मंजू कुमारी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. इस दौरान उन्होंने लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन करने की अपील की. मौके पर मनोवर हसन बंटी, विजय पांडेय, ओमप्रकाश महतो, अहमद राजा नूरी, मीणा दास, देवंती भारती, पूरन तुरी, अमित कुमार, ललन यादव आदि मौजूद थे.

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गिरिडीह.

गांडेय प्रखंड की फुलची पंचायत क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के लिए भाकपा माले और झामुमो ने संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाकर कोडरमा लोकसभा के लिए विनोद सिंह और गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए कल्पना सोरेन को समर्थन देने की अपील की. अभियान में प्रेमचंद मुर्मू, सुफलाल मरांडी, सुफलाल सोरेन, मोहन मरांडी, जीबलाल मरांडी, छोटेलाल मरांडी, परगन हांसदा, चांदोलाल हांसदा, मोहिलाल हेंब्रम सहित अन्य महिला पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola