Giridih News :एनएसएस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 May 2026 10:56 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-वन के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने की.

विज्ञापन

विशेष रूप से बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम उपस्थित थे. प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को ट्रैफिक नियम के पालन करने की सलाह दी. एसडीपीओ ने स्वयंसेवकों को दो सेकंड का महत्व समझाया. उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय दिमाग को शांत रखना चाहिए. अधिक स्पीड में गाड़ी नहीं चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने जैसे महत्वपूर्ण सलाह दिये. इसके बाद एसडीपीओ, प्राचार्य, कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वयंसेवकों ने बगोदर-सरिया सड़क पर जागरूकता अभियान चलाया.

हेलमेट, जूता व सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर

इस दौरान बाइक चालकों से हेलमेट और जूता का प्रयोग करने व कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी असित दिवाकर ने किया. मौके पर एसडीपीओ कार्यालय के जवान, एनएसएस के स्वयंसेवक, बीरेंद्र मंडल, लखन गोप समेत अन्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola