Giridih News :नहीं मिला लिखित आश्वासन, धरना जारी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:44 PM
विज्ञापन
Giridih News :खिजुरी मोड़ से थंभाचक वाया बस्तीकुरा-कुड़ियामो पथ निर्माण में गड़बड़ी और फिर से बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.
विज्ञापन
नेतृत्व राजू शर्मा कर रहे हैं. आरइओ के सहायक अभियंता सुरेश पासवान और कनीय अभियंता नीरज कुमार के मौखिक आश्वासन और जूस पिलाने के बाद भी धरना जारी रहा. राजू शर्मा ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा. अधिकारियों ने धरणार्थियों को आश्वस्त किया कि 15 दिनों में जहां सड़क खराब हुई है, वहां दुरुस्त कर दिया जायेगा. इसके बाद अधिकारियों ने धरणार्थियों को जूस पिलाया और फिर वहां से चले गये. धरना पर मुन्ना गुप्ता, उपेंद्र साव, अनिल साव, चंदन पासवान, मुकेश पासवान आदि बैठे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










