Giridih News: तेज गति में आ रही कार डिवाइडर से टकराई
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ संतुरपी के समीप एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी. अच्छा रहा कि दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गये.
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है. बताया जाता है कि कोलकाता से बनारस जा रही एक कार जीटी रोड़ संतुरपी आशीर्वाद लाइन होटल के पास तेज गति में होने के कारण असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकरायी.
शादी में बनारस जा रहे थे दंपती
इससे कार तीन बार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि कार कोलकाता के ही दंपती की थी. वे बनारस एक शादी में जा रहे थे. दोनों को मामूली चोटें आयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










