Giridih News :तालाब से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थानांतर्गत अटका में एक तालाब से नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. थाना क्षेत्र की अटका पश्चिमी पंचायत के डीलिया बांध में एक नवजात के तैरते शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी.

विज्ञापन

सूचना पहुंचे बगोदर के एएसआई प्रदीप सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बगोदर थाना ले आयी. नवजात के क्षत-विक्षत शव से प्रतीत हो रहा था कि जन्म के बाद रात में उक्त तालाब में शव को फेंका गया और मछलियों या कीड़ों के खाने से शव क्षत-विक्षत हो गया.

अवैध तरीके संचालित नर्सिंग होम पर लोगों ने उठाये सवाल

लोग क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम के क्रियाक्लापों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बाबत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola