बारिश से दुलौरी की कच्ची सड़क पर जलजमाव, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बाद कच्ची रास्ता में पसरा कीचड़ | Prabhat Khabar Network

देवरी प्रखंड के दुलौरी गांव की कच्ची सड़क बारिश के कारण पूरी तरह जर्जर हो गई है. कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है. ग्रामीणों ने जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

देवरी प्रखंड अंतर्गत चहाल पंचायत के दुलौरी गांव की कच्ची सड़क बारिश के कारण जलजमाव और कीचड़ से जर्जर हो गयी है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को देखते हुए आरइओ से दुलौरी गांव तक करीब दो किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.

लंबे समय से कच्ची सड़क पर निर्भर ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि दुलौरी गांव, सरकारी विद्यालय और मोग्लाजोर टोला तक जाने के लिए लंबे समय से कच्ची सड़क का ही सहारा है. मरम्मत के अभाव में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है.

जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलने के साथ दोपहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है.

पक्की सड़क बनने से कई गांवों को मिलेगी सुविधा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के पक्कीकरण से दुलौरी गांव के अलावा आसपास के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी. इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी.

पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चू नारायण राय, झामुमो नेता अहमद अंसारी, श्यामसुंदर राय, गुलाम अंसारी, कबीर अंसारी, प्रदीप राय, कामदेव राय, देवकरण राय और अब्दुल अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है.


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola