बगोदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, योजनाओं व कामकाज का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग आयुक्त को पुष्प गुच्छ देते हुए डीसी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता मंगलवार को बगोदर प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उनके बगोदर आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई.

विज्ञापन

आयुक्त के प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और डीडीसी स्मृता कुमारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर औपचारिक रूप से सम्मानित किया. इसके पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों, अभिलेखों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस औचक निरीक्षण के दौरान बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola