मोक्ष सप्तमी पर सम्मेद शिखर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एसडीपीओ डुमरी विधि व्यवस्था ने संभाला मोर्चा
विधि व्यवस्था को लेकर मौजूद एसडीपीओ व थाना प्रभारी
मोक्ष सप्तमी के अवसर पर सम्मेद शिखरजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
मोक्ष सप्तमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी (मधुबन) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंगलवार की अहले सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान पारसनाथ की निर्वाण भूमि पारसनाथ टोंक की ओर रवाना हो रहे थे. श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल था.

19 अगस्त की अहले सुबह पारसनाथ टोंक पर भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा. मोक्ष सप्तमी को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डुमरी के एसडीपीओ आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी एवं जवान रात करीब तीन बजे से ही व्यवस्था संभालने में जुटे हैं.
मधुबन से लेकर पारसनाथ पर्वत की ओर जानेवाले विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे सिस्टम लागू किया गया है. इसके अलावा पुलिस की लगातार गश्ती जारी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरे आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए