पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल, धनबाद रेफर

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मौजूद घायल छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के गांडेय में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के फुलची गांव में मंगलवार को बाइक और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

विज्ञापन

घायलों की पहचान फुलची निवासी शिवलाल मरांडी के 14 वर्षीय पुत्र राजेंद्र मरांडी और दिलीप बास्के के 13 वर्षीय पुत्र श्याम बास्के के रूप में हुई है. बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे.

इसी दौरान फुलची के पास बाइक की पिकअप वैन से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों छात्र सड़क पर गिर गये. हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola