16 वर्ष से फरार नक्सली सनातन टुडू गांडेय से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

16 वर्ष से फरार नक्सली सनातन टुडू गांडेय से गिरफ्तार
विज्ञापन
-ओझाडीह गांव से पुलिस ने उठाया
प्रतिनिधि, गिरिडीह नक्सल व आर्म्स एक्ट के मामलों में पिछले 16 वर्षों से फरार नक्सली सनातन टुडू को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनातन को गांडेय थाना क्षेत्र के ओझाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया. सनातन की गिरफ्तारी की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने की. एसपी श्री शर्मा को सनातन के अपने गांव आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी ने एएसपी अभियान कौशर अली के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. टीम में पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि सुनील कुमार, आरक्षी विक्की सिंह, चंद्रकांत कुमार और सैट के जवानों को भी शामिल किया गया. एसपी श्री शर्मा ने बताया कि सनातन के खिलाफ पीरटांड़ थाना में कांड सं.-42/2008 पर धारा 414, 384, 120बी भादंवि, 25 (1-बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17/18 सीएलए एक्ट एवं 13 यूएपी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. इन सभी कांडों में सनातन फरार चल रहा था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










