Giridih News :साइबर अपराधी की तलाश में मुंबई पुलिस बेंगाबाद पहुंची
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Dec 2025 11:31 PM
Giridih News :महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के पोम्बुनार थाना क्षेत्र के एक पीयून के खाते से साढ़े चार लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में मुंबई पुलिस टीम गुरुवार को बेंगाबाद पहुंची. बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से हरिला पंचायत के खुरचुट्टा गांव से एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना लाया गया.
पूछताछ में विशेष सफलता नहीं मिलने पर पुलिस वापस मुंबई लौट गयी. जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि एक पीयून के खाते से 4.68 लाख की साइबर ठगी हुई है. पीड़ित के आवेदन पर कांड अंकित किया गया. मामले की जांच में मिली जानकारी के अनुसार ठगी करने वाला युवक बेंगाबाद थाना क्षेत्र का है. पकड़े गये युवक सीएसपी संचालक है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके पास जो ग्राहक आते हैं, उसका पैसा निकाला जाता है. पुलिस के अनुसार उसके सीएसपी आईडी से राशि की निकासी हुई है. अब पुलिस राशि निकालने वाले युवक की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










