Giridih News :मां के नौवें रूप मां सिद्धिदायिनी की हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मां के नौवें रूप मां सिद्धिदायिनी की हुई पूजा

Giridih News :चैती दुर्गा पूजा में शुक्रवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदायिनी की पूजा की गयी. इसके लिए शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूरे क्षेत्र चहल पहल तथा उमंग था.

विज्ञापन

मां सिद्धिदायिनी को श्रद्धालुओं ने लड्डू का भोग लगाया. महाआरती में भाग लेकर लोगों ने अपनी संतान, परिवार सहित आम व खास की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान देर शाम जगह-जगह हनुमान जी के मंदिरों में भी पूजा हुई. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान समेत अन्य जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कई जगहों पर पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.

बगोदर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

बगोदर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में महानवमी पर श्रद्धालुओं को ने सिद्धिदायिनी रूप की पूजा की. मंझलाडीह व खेतको दुर्गा मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. विधि विधान से पूजा कराने में कमेटी के सदस्य सक्रिय रहे. महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार लगायी गयी थी. वहीं, रामनवमी को लेकर क्षेत्र के संकट मोचन मंदिरों में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा की गयी. घरों और मंदिरों में महावीरी झंडे लगाये गये. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा. मंझलाडीह और खेतको के मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी. मेले में कई तरह की दुकानें सजी हुई हैं. कई लोगों ने अपने घरों में पाठ के बाद हवन किया. नौ कन्याओं की भी पूजा की गयी.ब

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola