Giridih News :नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

Giridih News :गिरिडीह शहर व सीसीएल क्षेत्र के सेंट्रलपिट सहित कई स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गापूजा का समापन शनिवार को हो गया. इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

बरमसिया के रक्षित हाउस से दुर्गा माता की प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. जुलूस में महिलाएं, युवतियां और युवक बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मां दुर्गा की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. विसर्जन जुलूस बरमसिया से शुरू होकर बजरंग चौक, मकतपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बरमसिया पहुंचा. लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही. आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. प्रतिमा का विसर्जन चिल्ड्रेन पार्क तालाब में किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. प्रतिमा विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया और श्रद्धालु अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की प्रार्थना करते नजर आए. इसके अलावे शहर के बरगंडा, माेहलीचुआं, कोलडीहा और मुफस्सिल क्षेत्र के पांडेयडीह में स्थापित प्रतिमा का विसर्जित की गयी. सेंट्रलपिट में प्रतिमा विसर्जन में सीसीएल क्षेत्र के कई गांवों के लोग जुटे और मां को विदाई दी.

बनियाडीह से निकला विसर्जन जुलूस

गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह से भी मां दुर्गा को विदाई दी गयी. महिलाओं ने सिंदूर खेला किया. विसर्जन के दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व आज बनियाडीह में मनोज सिंह के आवास पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा की गयी. विसर्जन के दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद थे. जय मां दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था. विसर्जन के पूर्व मेयर प्रमिला मेहरा बनियाडीह पहुंची और पूजा की. साथ ही उपस्थित महिलाओं के साथ सिंदूर खेला किया. बनियाडीह में शंकर सिंह के आवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का पंपू तालाब में विसर्जन किया गया. मौके पर ललन सिंह, मनोज सिंह, प्रो विनीता कुमारी, वार्ड पार्षद समीर दीप, राजीव सिंह पिंटू, मुन्ना सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, गौतम सिंह, राकेश सिंह रॉकी, मनोज कुमार, गंगाधर दास, प्रदीप राम, राजू दास, मेघलाल दास, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, संजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, आदित्य, सन्नी सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola