Giridih News :एसपी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुहर्रम में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. नेतृत्व एसपी डॉ विमल कुमार कर रहे थे. इसमें जिले भर के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हुए.

विज्ञापन

मुहर्रम में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. नेतृत्व एसपी डॉ विमल कुमार कर रहे थे. इसमें जिले भर के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हुए. मॉक ड्रिल के दौरान एसपी ने सभी अधिकारियों व जवानों को पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया. कहा शांति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण एवं उपद्रवियों से निपटने के लिए दंगा रोधी उपकरण लाठी, हेलमेट, ढाल, आंसू गैस, रबर बुलेट गन आदि का प्रयोग कर उनके प्रभाव और उपयोग की समीक्षा की गयी. साथ ही जवानों को यह बताया गया कि हर परिस्थिति में संयम बनाए रखते हुए कानून का पालन कर शांति बहाल रखना है. उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola