Giridih News :गांडेय के प्रवासी मजदूर की मुंबई में दुर्घटना में मौत
Updated at : 13 Feb 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :पिछले 10 वर्षों से मुंबई में काम कर रहे कारोडीह के प्रवासी मजदूर शहाबुद्दीन उर्फ बबलू अंसारी (32) पिता नूर मोहम्मद की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर के मौत की सूचना पर गांव में मातम है. शहाबुद्दीन मुंबई में क्लॉथ पेंटिंग का कार्य कर घर परिवार का भरण पोषण करता था. कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. इसी दौरान इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. सूचना पर समाजसेवी मो सुलेमान, मो ताहिर, मो सफा समेत अन्य गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. बताया कि अस्पताल में कागजी प्रक्रिया जारी है. शनिवार की दोपहर तक शव गांव पहुंचेगा. उसके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




