Giridih News :पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा तेज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा तेज

Giridih News :किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में शुक्रवार को पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता मेघलाल मंडल ने की. इसमें जिले भर के संघ प्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए. बैठक में पिछले छह महीनों से मांगों को लेकर चल रही हड़ताल पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

संध के सदस्य लंबे समय से समझौता को लागू कराने के उद्देश्य से आंदोलनरत हैं. बैठक में इस समझौते की शर्तों और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. संघ के प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार सिंह व राज्य महामंत्री राजेश कुमार महतो ने कहा कि संघ राज्य कार्यकारिणी की उस अनुशंसा पर कड़ा रोष जताया है, जिसमें कर्मचारियों के वित्तीय लाभों में भारी कटौती का प्रस्ताव दिया गया है.

मानदेय घटाने की अनुशंसा की गयी है

बैठक में जानकारी दी गयी कि मासिक मानदेय 6000 से घटाकर 3000 रुपये करने की अनुशंसा की गयी है. मोबाइल रिचार्ज 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने की जगह कटौती के संकेत है. कॉलिंग भत्ता 100 रुपये के स्थान पर 200 रुपये की मांग के विपरीत प्रतिकूल अनुशंसा की गई है. इन ज्वलंत मुद्दों और मांगों की अनदेखी के विरोध में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है. 12 अप्रैल को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में राज्य सामान्य परिषद की बड़ी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में प्रदेश स्तर पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. जिला स्तरीय बैठक में अजय कुमार, अमित वर्मा, बिमल कांत, गोपाल वर्मा सहित अन्य व कर्मचारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola