Giridih News :उम्मीद की किरण’ थीम के निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :उम्मीद की किरण’ थीम के निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

Giridih News : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर व भगवान महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू हुआ.

विज्ञापन

आयोजन ‘उम्मीद की किरण’ थीम के साथ हो रहा है. इसमे दिव्यांगों के बीच हाथ, पैर, बैशाखी, कैलीपर समेत अन्य उपकरण का वितरण निःशुल्क किया जा रहा है. क्लब पिछले दो वर्षों से शिविर लगा रहा है. तीसरी बार शिविर का लगाकर क्लब दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है. अभी तक 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जरूरतमंद अभी भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. दूर-दूर से लाभुक यहां आकर शिविर का लाभ ले रहे हैं.

महावीर सेवा सदन की टीम निभा रही भूमिका

शिविर को सफल बनाने में संयोजक दीपक संथालिया, विकास शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव रवि गाडिया, राजेंद्र तरवे, आकाश रौशन, ब्रह्मदेव प्रसाद, अजय गुप्ता, रंजीत लाल, सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानियां, अनिल मिश्रा, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार के अलावा महावीर सेवा सदन के डॉ कौलिक घौराई व उनकी टीम के सदस्य रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान, मो नौशाद सक्रिय हैं. इसमें टफकॉन टीएमटी का भी विशेष सहयोग मिल रहा है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola