Giridih News :पूजा स्थल की तोड़फोड़ के विरोध में एसडीपीओ को ज्ञापन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 10:53 PM

विज्ञापन

Giridih News :सरिया प्रखंड क्षेत्र के बागोडीह में राहु पूजा स्थल की तोड़फोड़ करने के खिलाफ दुसाध समाज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीपीओ को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

1.28 एकड़ का पूजा स्थल दुसाध समाज को राहु पूजा स्थल के लिए मिली थी. यह जमीन सीओ द्वारा चिह्नित की गयी है. दुसाध समाज वर्षों से यहां पूजा-पाठ करता आ रहा है तथा सामान्य समय में इसका इस्तेमाल चारागाह तथा खेल के मैदान के रूप में किया जाता है. बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण उक्त पूजा स्थल को जेसीबी मशीन से नष्ट कर रोड बनवाने लगे. रोकने का प्रयास करने पर समाज के लोगों के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया जाने लगा. उक्त जगह पर पीसीसी रोड तथा फाइबर ब्लॉक लगाना चालू कर दिया गया है. अपने आवेदन में समाज ने 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

वरीय अधिकारियों दिया गया प्रतिवेदन

आवेदन की प्रतिलिपि डीजीपी रांची, डीसी गिरिडीह, एसपी गिरिडीह, एसडीएम सरिया, बीडीओ तथा सीओ को दी गयी है. आवेदन में सरयू पासवान, राजकुमार पासवान, अशोक पासवान, लखपत पासवान, विकास पासवान, सुरेंद्र पासवान, सुरेश राम, कुंदन पासवान, बसंती देवी, कृष पासवान, प्रकाश पासवान, सकलदेव पासवान, छोटू पासवान, गजाधर रविदास, देवेंद्र दास, छत्रधारी कुमार, महावीर पासवान सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola