Giridih News : पेयजल व बिजली समस्याओं के समाधान को ले एसडीओ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : पेयजल व बिजली समस्याओं के समाधान को ले एसडीओ ने की बैठक

Giridih News : एक सप्ताह में खराब चापाकलों की मरम्मत का निर्देश

विज्ञापन

Giridih News : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की समस्या को देखते हुए एसडीओ अनिमेश रंजन के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, पेयजल तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में बिजली तथा पानी की सुविधा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि बिजली तथा पेयजल से संबंधित मामले को लेकर बैठक आयोजित किया गया, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में जितने भी खराब चापाकल हैं, उसे एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त किए जाने को कहा गया है. साथ जहां पानी की किल्लत है या कोई सुविधा नहीं है, वहां अविलंब चापाकल लगवाने का निर्देश दिया गया. जहां कोदवारी के भलवाई ग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक भी चापानल नहीं होने की सूचना है और लोग गड्ढे का पानी पीने को लोग मजबूर हैं. वैसे में वहां अविलंब चापाकल मुहैया कराने का निर्देश दिया है. साथ ही बताया कि बिजली की समस्या के कारण शहरी क्षेत्र में समय पर पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए निर्देश दिया गया है कि जहां ट्रांसफॉर्मर जल गया है या कोई फॉल्ट की समस्या है, उसे दुरुस्त किया जाये. साथ ही बिजली तथा पेयजल विभाग के कर्मियों को अनुमंडल क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि समस्या को तुरंत समाधान किया जा सके. साथ ही कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, ताकि लोग पेयजल तथा बिजली की समस्या का शिकायत दर्ज करा सकें. इसके लिए प्रखंड से नंबर उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, जेई तथा कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola