Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 20 Feb 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर-हड़माडीह में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 22 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. घटना की सूचना पर पीरटांड़ से पहुंचे विवाहिता के पिता लगन मरांडी ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर-हड़माडीह की घटना गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर-हड़माडीह में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 22 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. घटना की सूचना पर पीरटांड़ से पहुंचे विवाहिता के पिता लगन मरांडी ने अपनी पुत्री हेमंती मरांडी के पति समीर टुडू समेत उनके सास ससुर के विरुद्ध जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांडेय थाना में मामला दर्ज कराया है. विवाहिता के पिता के अनुसार उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2022 में गांडेय प्रखंड के धर्मपुर हड़माडीह निवासी समीर टुडू के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को पति व सास-ससुर प्रताड़ित करते थे. मंगलवार रात्रि को सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो गयी है. सूचना पर मंगलवार रात्रि को ही गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर हड़माडीह गांव स्थित बेटी के ससुराल पहुंचे जहां पुत्री को मरा पाया. घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद समीर टुडू समेत दामाद के माता- पिता पर जहर पिलाकर हत्या करने का आवेदन दिया है. आवेदन मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समीर टुडू एवं उसके माता-पिता के विरुद्ध गांडेय थाना में कांड अंकित कर विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. क्या कहते हैं थाना प्रभारी गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के धर्मपुर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर उसके पति व सास ससुर के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola