ePaper

Giridih News :दहेज के लिए तोड़ी शादी, थाना में शिकायत

Updated at : 18 Apr 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :दहेज के लिए तोड़ी शादी, थाना में शिकायत

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने वर पक्ष पर तिलक की रस्म होने के बाद शादी करने से इंकार का आरोप लगाया है. युवती ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने वर पक्ष पर तिलक की रस्म होने के बाद शादी करने से इंकार का आरोप लगाया है. युवती ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि उसकी शादी जरीडीह में तय हुई. लड़के के पिता व अन्य ने छह मार्च को सौ लोगों के समक्ष तिलक किया. मेरे पिता ने जमीन बेचकर लड़के पक्ष 3.70 हजार रुपये दिये. तिलक होने के बाद युवक ने उसे एक पखवारे तक इंटर की परीक्षा दिलाने को लेकर मिर्जागंज ले गया. इस दौरान उसने रास्ते में चरपोको पब्लिक स्कूल के पीछे जंगल में ले जाकर उसने शारीरिक संबंध बना लिया. डर से मना नहीं किया कि कहीं रिश्ता बिगड़ ना जाये. 17 फरवरी को युवक उसके घर आया औक कहा कि दूसरे जगह से उसे तिलक में 10 लाख रुपये मिल रहे हैं. 6.30 लाख रुपये मिलने पर ही शादी होगी. इस तरह की बात सुनकर मेरी मां रोने लगी. कहा कि यह पैसा ही जमीन बेचकर दी है. अब और पैसा कहां से आयेगा. युवती ने कहा है कि मेरी शादी तोड़ने में युवक व उसके परिवार वालों की भूमिका है. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच की गयी है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola