Lok Sabha Election 2024: गिरिडीह में हिमंत बिश्व सरमा ने बताया- भाजपा को क्यों चाहिए 400 सीटें, औरंगजेब और शाही ईदगाह पर कही बड़ी बात

lok sabha election: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने गिरिडीह में अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बताया कि भाजपा को क्यों चाहिए 400 सीटें?
Table of Contents
Lok Sabha Election 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा बुधवार (15 मई) को कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके घटक दलों को आड़े हाथ लिया. साथ ही यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से अधिक सीटें क्यों चाहिए.
हिमंत बिश्व सरमा ने कोडरमा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिए किया प्रचार
असम के चीफ मिनिस्टर ने कोडरमा लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में गिरिडीह के देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की पार्टी पूछते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन यह मान चुके हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्हें इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है. उन्हें आपत्ति सिर्फ इस बात पर है कि मोदजी जी 400 सीटें क्यों मांग रहे हैं.
…इतनी सी बात कांग्रेस और उसके साथी दलों को समझ नहीं आती
असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि आज वह इसको भी पूरी तरह से स्पष्ट कर देंगे. उन्होंने कहा कि एक बल्लेबाज जब मैदान में उतरता है, तो वह अपने पिछले रिकॉर्ड से बड़ा रिकॉर्ड बनाना चाहता है. एक बार सेंचुरी मारने के बाद उसकी चाहत होती है कि कि वह डबल सेंचुरी मारे. फिर त्रिपल सेंचुरी मारने की भी उसकी इच्छा रहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने त्रिपल सेंचुरी पिछले चुनावों में मारी थी. अब 400 से ज्यादा सीटें जीतना चाहते हैं. इतनी सी बात कांग्रेस और उसके साथी दलों को समझ नहीं आती है.
300 सीटें मिलीं तो राम मंदिर बनाया, अब कृष्णजन्मभूमि पर मंदिर बनाएंगे
हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को वर्ष 2019 में 300 सीटें मिलीं. 300 सीटें मिलीं, तो भाजपा की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की. भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. क्या मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान कृष्ण की मंदिर बननी चाहिए कि नहीं बननी चाहिए. हमने 300 सीटें जीतने के बाद राम मंदिर बनाया, क्या 400 सीटें जीतने के बाद कृष्ण मंदिर नहीं बनाएंगे?
औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि पर किया ‘शाही मस्जिद’ का निर्माण
उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि पर ‘शाही ईदगाह’ का निर्माण किया. क्या समय नहीं आ गया है कि हम ज्ञानवापी मस्जिद की जगह मंदिर का निर्माण करें. 300 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर बनाया है, 400 सीटें जीतकर वह कृष्णजन्मभूमि और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह भी मंदिर बनाएंगे. हिमंत बिश्व सरमा की जनसभा को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमुआ के विधायक केदार हाजरा और पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




