Giridih News: माले व कांग्रेस नेता ने सड़क निर्माण जल्द कराने को ले उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 08 Apr 2025 12:03 AM
Giridih News: माले नेता राजेश सिन्हा ने पचंबा गिरिडीह फोरलेन का निर्माण जल्द कराने की मांग पर सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. कहा कि गठबंधन दल कांग्रेस, जेएमएम के नेताओं ने इस मुद्दे का समर्थन किया है और कहा कि यह जनता से जुड़ा मुद्दा है.
नेताओं ने कहा कि साल भर होने के बाद भी रोड का कार्य धीरे चलने, धूलकण के बारे में चिंता नहीं करने, टैंकर से पानी देने का दिखावा करने से आम लोग परेशान हैं. स्कूली बच्चे, राहगीर, दुकानदार, पैदल, बाइक, ऑटो-टोटो से चलने वाले लोग धूल से परेशान हैं. इसपर उपायुक्त को तुरंत संज्ञान लेने की जरूरत है.
संवेदक काे सालभर में काम कर लेना था, लेकिन वह इसे नहीं कर पाया
ज्ञात हो कि संवेदक काे सालभर में काम कर लेना था, लेकिन वह इसे नहीं कर पाया. सिन्हा ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से भी भेंट की थी. उक्त अधिकारी ने कहा कि आपकी मांगें जायज हैं. हम जल्द इस पर ध्यान देंगे, लेकिन इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया. आज उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मोहम्मद नूर आलम, पूर्व वार्ड पार्षद सिराज आदि भी थे. कहा कि 12 अप्रैल को साढ़े दस बजे से सड़क पर झंडा बैनर लेकर उतरेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










