Giridih News: दुबई में फंसा मजदूर घर लौटा, परिजन खुश

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 13 Aug 2025 11:22 PM

विज्ञापन

Giridih News: बगोदर प्रखंड के घाघरा गांव निवासी दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर गुरुचरण महतो की बुधवार को वतन वापसी हो गयी.

विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के दबाव के बाद कंपनी ने तीन महीने की मजदूरी का भुगतान कर दिया है. बता दें कि गुरुचरण दुबई में ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने पिछले साल गया था. तीन माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में उसे परेशानी हो रही थी. वेतन मांगने पर धमकी दी जा रही थी. साथ ही उसे एक कमरे में बंद कर एक समय का खाना दिया जा रहा था. उसने प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली के माध्यम से वीडियो संदेश जारी किया था. इसके बाद केंद्र व राज्य सरकार ने पहल शुरू की. दोनों सरकार की पहल पर उसकी वतन वापसी संभव हो सकी. उसके घर लौटने पर परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola