Giridih News: लवकुश जयंती को ले कुशवाहा संघ ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: लवकुश जयंती को ले कुशवाहा संघ ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Giridih News: टीम ने कुशवाहा समाज के लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें उक्त समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और संघ की नीतियों, उद्देश्यों तथा कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

विज्ञापन

कुशवाहा छात्रावास में 10 अगस्त को आयोजित लवकुश जयंती समारोह को ले कुशवाहा संघ ने डुमरी, सरिया और बिरनी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. नेतृत्व जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद ने किया. इस दौरान टीम ने कुशवाहा समाज के लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें उक्त समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और संघ की नीतियों, उद्देश्यों तथा कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद के अलावा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश महतो, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुशवाहा, जिला छात्रावास प्रभारी रामदेव वर्मा, जिला प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र वर्मा, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष जमुना महतो, सरिया प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, सरिया प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण वर्मा, शिक्षक महेश वर्मा, प्रकाश वर्मा, रीतलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, जगदीश महतो, कार्तिक प्रसाद, सुनील वर्मा, गुरुगोविंद कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola