मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई तीन किमी सड़क, बारिश में बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सड़क में उभरे गढ्ढो में भरा पानी | Prabhat Khabar Network

देवरी प्रखंड की कोसोगोंदोदिघी से बरवाडीह मोड़ तक की 3 किमी सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है. गड्ढों में पानी भरने से बारिश में चलना दूभर हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

देवरी प्रखंड अंतर्गत कोसोगोंदोदिघी से बरवाडीह मोड़ (गमहारडीह) तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. हल्की बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है और सड़क पर कीचड़ पसर जाता है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से बिगड़ी सड़क की हालत

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना और दोपहिया वाहनों से आवागमन करना मुश्किल हो जाता है. इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. सड़क की बदहाली के कारण विद्यार्थी, किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बढ़ेगी परेशानी

कोसोगोंदोदिघी पंचायत के मुखिया धनेश्वर यादव, उपमुखिया संजय राय, वार्ड सदस्य सदानंद पांडेय, पंसस प्रतिनिधि रंजीत पासवान समेत कई ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक पहल करने तथा गड्ढों में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है.


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola