Giridih News: रजिस्टर टू की प्रतिलिपि नहीं देने के विरोध में किजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 17 Mar 2025 11:20 PM

विज्ञापन

Giridih News: डेढ़ साल पहले ही एनआर कटवाने और शुल्क जमा करने के बाद अब तक रजिस्टर टू की प्रतिलिपि तिसरी अंचल द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जाने से नाराज किसान जनता पार्टी के लोगों ने सोमवार को तिसरी अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

उनलोगों ने आगामी 20 मार्च को गांवा-तिसरी मुख्य पथ को जाम करने का एलान किया. इस दौरान किजपा की सदस्या नीलम कुमारी ने कहा कि हमलोग तिसरी अंचल में आवेदन देने आए हैं. यहां सीओ और हेडक्लर्क के नहीं रहने के कारण किसी ने उनका आवेदन नहीं लिया. अब हमलोग सीधे तिसरी अंचल की कार्यशैली के खिलाफ बीस मार्च को तिसरी गांवा मुख्य मार्ग को जाम कर देंगे. बताया कि अन्य कई अंचलों में बगैर कोई शुल्क लिए पार्टी द्वारा मांगी गई रजिस्टर टू की प्रतिलिपि निर्गत कर दी गई है. इस अंचल में लगभग पंद्रह माह पूर्व ही एनआर कटवाकर और शुल्क जमा कर रजिस्टर टू की सूची मांगी गई थी. अंचल की लापरवाही के कारण अंचल अधिकारी द्वारा अभी तक उक्त प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं कराई गई है. मौके पर बड़की टुडू, हीरामुनि बास्के, सरिता मरांडी, पानो हेंब्रम, मंझली हांसदा, सुमति सोरेन, सुनीता मरांडी, मंजू सोरेन, मुंशी मुर्मू, शूकर मुर्मू, बबुआ मुर्मू, दासो मुर्मू, कुदरत अली, ललिया देवी, कौशल्या देवी, एलिजाबेथ मुर्मू, मानवेल हांसदा, मुन्ना टुडू, सुमन टुडू, जोशिल मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola