ePaper

कल्पना सोरेन का दौरा 14 से, जनसभाओं व बैठकों में होंगी शामिल

Updated at : 12 May 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पना सोरेन का दौरा 14 से, जनसभाओं व बैठकों में होंगी शामिल

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 14 मई से धुआंधार दौरा करेगी. वह कई जनसभा व बैठकों में शामिल होंगी.

विज्ञापन

गिरिडीह. गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 14 मई से धुआंधार दौरा करेगी. वह कई जनसभा व बैठकों में शामिल होंगी. साथ ही साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगी. इस बाबत झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 14 मई को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन तिसरी में जनसभा को संबोधित करेंगी. 15 को बेंगाबाद में राजद नेता तेजस्वी यादव की जनसभा में कल्पना सोरेन मंच साझा करेंगी. 16 को वह गांडेय के तीनपतली में आठ पंचायतों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक करेंगी. श्री सिंह ने बताया कि 17 को लेदा में जनसभा को वह संबोधित करेंगी. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola