Giridih News :कल्पना पटवारी के गीतों ने बांधा समा, झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कल्पना पटवारी के गीतों ने बांधा समा, झूमे श्रद्धालु

Giridih News :एसएसकेबी हाइस्कूल मैदान में शुक्रवार की रात चैती दुर्गा पूजा समिति जामतारा ने जागरण का आयोजन किया. इस धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने अपने गीतों से संमा बांध दिया. श्रद्धालु रात भर झूमते रहे.

विज्ञापन

जागरण की शुरुआत आयोजक रमेश प्रभाकर, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, निर्मल जायसवाल व आशीष जायसवाल ने किया. महिला कमेटी की अध्यक्ष रेखा बरनवाल व पुतुल प्रभाकर ने कल्पना पटवारी को सम्मानित किया.

जय माता दी के जयकारे से गूंजता रहा पंडाल

कल्पना ने कार्यक्रम की शुरुआत ऐ गिरि नंदिनी… से की. इसके बाद उन्होंने केला के पात, शेर पे सवार होके, बाबा दिल्हा टिकवा, ना हमसे भंगिया, जेसन सोचले हई, कौन दिशा में लेकर चला रे बाटोहिया, मरून कलर साड़ी और ऐ गणेश के पापा समेत अन्य भक्ति व लोकगीत प्रस्तुत किये. पूरी रात पंडाल जय माता दी के जयकारे से गूंजता रहा. कल्पना ने ना केवल अपनी गायिकी बल्कि मंच पर अपनी ऊर्जा और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से भी लोगों का दिल जीत लिया.

उपस्थित श्रद्धालुओं से किया संवाद

उन्होंने बीच-बीच में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया, जिससे कार्यक्रम में एक अलग ही जुड़ाव देखने को मिला. आयोजन के दौरान सुरक्षा का व्यवस्था पुख्ता इंतजाम किया गया था. एसडीपीओ सुमित कुमार, थाना प्रभारी प्रणीत पटेल सहित समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola