Giridih News: हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

Giridih News: गिरिडीह टुंडी सीमा पर स्थित पीरटांड़ प्रखंड के बोरापहाड़ी गांव में आस्था का सैलाब दिखा. हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ही बोरापहाड़ी में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को ले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग छह किमी दूर टुंडी के सर्रा बराकर नदी घाट कलश यात्रा में पहुंचे थे. यात्रा के दौरान जगह-जगह जहां शर्बत व पानी की व्यवस्था की गयी थी, इधर यज्ञ को शांतिपूर्ण सफल बनाने को लेकर यूसुफ अंसारी, पंसस भवानी देवी, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार के अलावा हरलाडीह व मनियाडीह की पुलिस कलश यात्रा में मौजूद रही.

तपती सड़क पर चलने में ना हो परेशानी, मुस्लिम समाज के लोगों ने किया पानी का छिड़काव

सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी धूप में सड़क पर पानी का छिड़काव किया था. इस दौरान सड़क पर मोटर से पानी का छिड़काव किया गया, ताकि गर्म सड़क पर कलश लेकर आ रही महिलाओं के पैर में ठंडक पहुंचे.

प्रयागराज से कौशलदास महाराज प्रवचन के लिए पहुंचे

यज्ञ में प्रयागराज से कौशलदास महाराज प्रवचन के लिए पहुंचे हैं, जबकि अन्य पंडितों में पवन पांडेय, नंदलाल दास महाराज, मिथिलेश पांडेय, किशुन पांडेय आदि मौजूद हैं. यज्ञ को सफल बनाने में अखिलेश सिंह, पंचानन सिंह, राजेश यादव, सहदेव यादव, नकुल मंडल, सुरेश मंडल, तासो यादव, हेमलाल यादव, बिनोद सिंह, उत्तम सिंह, बिजय सिंह, अमृत यादव, बिनोद यादव, मिथलेश सिंह, गोलू सिंह, मुकेश यादव सुनील यादव, चंदन, नंदलाल कोल्ह, बिनोद सिंह, दिलीप सिंह आदि लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola