Giridih News: ओंकारेश्वर शिवालय की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

Updated at : 02 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: ओंकारेश्वर शिवालय की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

Giridih News: शहर के मेट्रोर्स गली में नवनिर्मित ओंकारेश्वर श्री शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को 9 बजे सुबह कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं शामिल हुईं.

विज्ञापन

श्री शिवालय पूजा समिति में मेट्रोर्स गली पावर हाउस बरगंडा चित्रगुप्त कॉलोनी के सहयोग से भव्य शिवालय का निर्माण कराया गया है. इसे लेकर तीन दिवसीय पूजा पाठ का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए ढोल नगाड़े के साथ अरगाघाट उसरी नदी पहुंची. वहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरवाया. कलशों को मंदिर में स्थापित कर पूजा शुरू की गयी. तीन दिवसीय पूजा पाठ के पहले दिन कलश यात्रा के साथ पूजा पाठ, शाम में आरती और भजन का कार्यक्रम हुआ. तीन फरवरी को देवताओं का अधिवास कर उन्हें विराजमान किया जाएगा. वहीं चार फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, जलाभिषेक, हवन और भंडारा का आयोजन किया जाएगा. व्यवस्थापक नवीन सिन्हा ने बताया कि बड़ी ही खुशी की बात है कि सभी के सहयोग से मंदिर बनकर तैयार है. मौके पर विकास सिंह, उमेश प्रसाद, वीरेंद्र यादव, लक्ष्मी राय, दीपक सिन्हा, अजय सिन्हा, अरुण राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola