Giridih News :झामुमो का 53वां स्थापना दिवस समारोह आज, सीएम होंगे शामिल

Updated at : 29 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झामुमो का 53वां स्थापना दिवस समारोह आज, सीएम होंगे शामिल

Giridih News :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को आयोजित होगा. शहर के झंडा मैदान में कार्यक्रम होगा. मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही, पूरा शहर हरी रोशनी से जगमगा रहा है.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को आयोजित होगा. शहर के झंडा मैदान में कार्यक्रम होगा. मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही, पूरा शहर हरी रोशनी से जगमगा रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक झंडे और बैनर लगाये गये हैं. स्थापना दिवस को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इस दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक भी उपस्थित रहेंगे. पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये जायेंगे. इनमें जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार, फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण तथा उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे आयोजन को सफल बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

झंडा मैदान सज-धजकर तैयार

कार्यक्रम को लेकर पूरा शहर हरी लाइट से जगमगा रहा है. गिरिडीह की मुख्य सड़कों के किनारे लाइट के अलावा पार्टी का झंडा बैनर लगाया गया है. कई तोरण द्वार बनाये गये हैं. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ झंडा मैदान में दिनभर व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे. उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु के निधन के कारण इस बार सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम होगा. प्रखंडों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बस सेवा उपलब्ध करायी गयी है. सर्कस मैदान, बस स्टैंड व आम बगान में पार्किंग जोन बनाया गया है.

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया निरीक्षण

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को गिरिडीह झंडा मैदान में स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने मौजूद अधिकारियों को भी कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें तैयारियों से अवगत कराया. मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, दिलीप मंडल, दिलीप रजक, कृष्णमुरारी शर्मा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, बुलंद अख्तर, नारायण दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola